फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा खाने के बाद बालक की मौत, घरवालों का हंगामा

Mon, 19 Oct 2015 11:24 PM IST
मोहम्मदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में बुखार से पीड़ित एक 11 वर्षीय बालक की दवा खाने के बाद हुई मौत से बवाल हो गया। गुस्साए घरवालों ने तमाम लोगों के साथ निजी चिकित्सक की डिस्पेंसरी पर धावा बोल दिया और जमकर हंगामा काटा। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डॉक्टर को पूछताछ के लिए थाने ले आई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के राजापुर वैनी निवासी देवव्रत मिश्रा का 11 वर्षीय पुत्र मनु मिश्रा कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। बताते हैं शाम करीब पांच बजे घरवाले उसे कस्बे के बाजारगंज स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर आए। जहां डॉक्टर ने मनु की जांच की और दवा दे दी। इसके बाद घरवालों ने मनु को एक खुराक दवा दी और उसे वापस गांव लेकर चले गए। कुछ देर बाद मनु की हालत फिर बिगडने लगी। घरवाले उसे दोबारा मोहम्मदी लाने लगे, तभी रास्ते में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मनु की मौत के बाद लोग नाराज हो गए। उन्होंने डिस्पेंसरी पर धावा बोल दिया और हंगामा करने लगे। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई। लोगों को नाराज देखकर पुलिस डॉक्टर को पूछताछ के लिए थाने ले गई। जिसके बाद तमाम लोग कोतवाली पहुंच गए और वहां भी जमकर हंगामा काटा। मृतक मनु के पिता देवव्रत का कहना है कि डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है। वहीं मोहम्मदी कोतवाली प्रभारी आनंद शाही ने बताया कि अभी आरोपी डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें