फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने पिता को मार डाला

Wed, 03 Feb 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर थाना क्षेत्र के गोछौरा गांव में मंगलवार देर रात शराब के नशे में झगड़ रहे पिता पर युवक ने कुदाल से हमला कर दिया। लहूलुहान पिता रात भर घर में पड़ा रहा। बुधवार सुबह आरोपी ने अपनी मां की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जैदपुर थाना क्षेत्र के गोछौरा गांव निवासी शाकिर (55) का मंगलवार देर रात किसी बात को लेकर अपने पुत्र मेराज से विवाद हो गया। इससे गुस्साए मेराज ने कुदाल से शाकिर के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। इससे शाकिर लहूलुहान हो गया, मगर परिवार के लोग उसे अस्पताल नहीं ले गए।

बुधवार सुबह मेराज ने अपनी मां शाकिरा की मदद से पिता को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी मेराज को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


जैदपुर एसओ अशोक कुमार का कहना है कि, शराब के लती पिता से विवाद होने पर बेटे ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें