फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलक झपकते तबाह हो गया परिवार

Fri, 11 Dec 2015 10:59 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नॉवेल्टी फैशन हाउस के मालिक रहे जनरल मर्चेंट व्यवसायी शुक्रवार भोर में परिवार समेत कार से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे लेकिन उनकी कार बाराबंकी जिले के जैदपुर थानाक्षेत्र में मड़वामोड़ के निकट हुए हादसे में व्यवसायी का पूरा परिवार तबाह हो गया। हादसे में पिता भाई-बहन की मौत हो गई। मां-बेटी घायल हैं। उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया है। यह सूचना जब बहराइच पहुंची तो यहां के व्यवसायी गमगीन हो उठे। शोक में स्टीलगंज बाजार की दुकानें बंद रहीं। जिसको भी खबर मिली। वह घटनास्थल और लखनऊ के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला चांदपुरा निवासी तनवीर खां (45) उर्फ बबलू शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायियों में शुमार थे। उनकी जनरल मर्चेंट की दुकान नावेल्टी फैशन हाउस के नाम से स्टीलगंज तालाब पर मशहूर थी। वह कुछ दिनों से रीयल स्टेट के कारोबार में भी भाग्य आजमाना चाहते थे। जिसके चलते लखनऊ आते-जाते रहते थे। बेटा आतिफ (18) भी लखनऊ में पढ़ता था। शुक्रवार भोर में छह बजे के आसपास तनवीर अपनी कार से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। हादसे की सूचना जब बहराइच पहुंची तो लोग भौंचक रह गए।

पहले तो लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा था लेकिन जब जैदपुर थाने से संपर्क साधा गया तो हकीकत पता चलते ही लोग शोकाकुल हो उठे। परिवार और रिश्तेदार भी घटना से सन्न रह गए। आनन-फानन में सभी लखनऊ और बाराबंकी के लिए रवाना हो गए। व्यवसायी तनवीर के परिवार के साथ हादसे की खबर के चलते स्टीलगंज तालाब बाजार के व्यवसायी भी शोकाकुल हो उठे। सभी ने अपनी दुकानें बंद रखकर शोक जताया। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


मौजमस्ती की जगह छा गया मातम
हादसे में मृतक तनबीर अपनी पत्नी मीनू व मृतक पुत्र आतिफ को डॉक्टर को दिखाने के बाद लखनऊ में रहने वाले अपने साले अब्दुल वकार खां के घर रुकने वाले थे। घायल मीनू खां ने बताया कि सभी लखनऊ घूमने व शॉपिंग करने के लिए एक साथ कार से निकले थे। लेकिन सड़क खराब होने के कारण कार कंट्रोल से बाहर होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाराबंकी में रहने वाले रिश्तेदारों को अस्पताल में तांता लग गया। मां- बेटी से छुपकर सभी एक दूसरे को ढांढस बंधा रहे थे।

सानिया एक तो आतिफ कक्षा दस का था छात्र
हादसे का शिकार हुई सानिया कक्षा एक व आतिफ कक्षा दस में था। उसके मामा अब्दुल वकार खां ने बताया कि हादसे में घायल उसकी बहन मीनू खां व भांजी आतिका को अपने पिता, बहन व भाई के मौत हो जाने की जानकारी नहीं है। दोनों होश में आने के बाद तनबीर, सानिया व आतिफ की तबीयत के बारे में बार-बार पूछ रही हैं। लेकिन हमें झूठ बोलना पड़ रहा है कि उन लोगों को हल्की चोट आई है और दूसरे वार्ड में हैं।

चेयरमैन भी बाराबंकी गए
व्यवसायी के मौत की खबर सुनकर चेयरमैन हाजी रेहान खां भी बाराबंकी रवाना हो गए। बाराबंकी पहुंचकर चेयरमैन ने बताया कि हादसा काफी वीभत्स रहा है। कार की रफ्तार अधिक होने के चलते व्यवसायी तथा बेटे और बेटियों की जान नहीं बच सकी। उन्होंने कहा कि मां-बेटी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाई गयी हैं। वह भी बदहवास हालत में हैं।

रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे लखनऊ
तनवीर का एक रिश्तेदार लखनऊ में कारोबार करता है। वहीं बेटा आतिफ पढ़ाई भी करता है। ऐसे में बेटे को छोड़कर फिर परिवार साढ़ू के घर जाता। दूसरे दिन बहराइच लौटने की तैयारी थी।

हाल ही में 70 लाख में बेचा था प्रतिष्ठान
हादसे में दम तोड़ने वाले तनवीर के पटीदारों ने बताया कि हाल ही में तनवीर ने नावेल्टी फैशन हाउस प्रतिष्ठान का 70 लाख में सौदा किया था। वह कारोबार को लखनऊ में फैलाना चाह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें