किसी तरह इनके चुंगल से छूटने के बाद घर पहुंची युवती ने मामले की जानकारी परिवारीजनों को दी। इसके बाद कोतवाली पहुंची युवती की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवती दो दिन पूर्व रात में बाजार से घर वापस लौट रही थी। तभी उसके मोहल्ले से कुछ दूरी पर एक सुनसान जगह पर दो बाइकों पर सवार चार युवक मिले और युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस बीच दो युवकों ने युवती से उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फिर उसके फोन में कुछ अश्लील वीडियो लोड कर दिया।
किसी तरह युवकों के चुंगल से छूटकर घर पहुंची युवती ने मामले की जानकारी अपने परिवारीजनों को दी। जिसके बाद शुक्रवार को परिवारीजनों के साथ कोतवाली पहुंची युवती की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर कोतवाल अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों का पता लगाने के साथ ही जांच पड़ताल की जा रही है।