फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अाग से सात घर जले

Mon, 07 Sep 2015 11:18 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से सात घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गयी। घटना स्थल पर देरी से पहुंचे दमकल विभाग ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


 घटना थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम नौवाडीट मजरे अरूवा का है। सोमवार सुबह नौवाडीह निवासी धर्मराज के घर की महिलाएं घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी कि अचानक ही चूल्हे से निकली चिंगारी पास ही के छप्पर पर जा गिरी और आग लग गयी।

जब तक घर वाले कुछ समझ पाते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते आस पास के घरों को चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना दी और जब तक दमकल घटना स्थल पर पहुंचता गांव के ही निवासी धर्मपाल, धर्मराज, मंशा राम, रामनेवाज, मनीराम, प्रकाश व बेकरु के घर उनके घरों की गृहस्थी पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। इस आग से लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में उप जिलाधिकारी रामसनेहीघाट प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि राजस्वकर्मियों को भेजकर क्षति का आकलन करवाया जा रहा है और जल्द ही पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें