फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे की मौत के सदमे में चाचा ने दम तोड़ा

Mon, 07 Sep 2015 11:15 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के बंकी निवासी एक किशोर ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। किशोर ने सोमवार को ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। भतीजे के मौत की खबर सुन चाचा को सदमा लग गया और उनका दिल का दौरा पड़ गया जिससे उनकी भी मौत हो गई। दो-दो मौत से घर और गांव में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बे के मोहल्ला दक्षिण टोला निवासी संदीप (16) पुत्र रामबिलास लोध रविवार रात सफेदाबाद रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रेन से नीचे गिर गया था। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल संदीप को इलाज के लिए परिवारीजनों ने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था जहां पर सोमवार सुबह संदीप ने दम तोड़ दिया।

भतीजे की मौत की सूचना मिलते ही चाचा भुल्लन (60) को भी अचानक दिल का दौरा पड़ा और परिवारीजन जब तक उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाते तब तक उनकी मौत हो गई। चाचा भतीजे की मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। हादसे की जानकारी पर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन


संदीप के शव का लखनऊ पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है जबकि उसके चाचा के शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है।  तीन भाईयों में सबसे बड़ा संदीप था और उस पर परिवार की भी जिम्मेदारी थी। परिवार को ढांढस बंधाने वालों में सभासद बैजनाथ चौरसयिा, अजीत झा,रामकुमार मिश्रा, मुचुन अवस्थी, जेपी सिंह आदि शामिल रहे।

चाचा का प्रिय था संदीप
भतीजे संदीप  की मौत की खबर सुनते ही खुद भी भगवान को प्यारे होने वाले भुल्लन को उनका  भतीजा बहुत ही प्रिय था। परिवारीजनों की मानें तो तीन भाइयों में सबसे बड़ा  संदीप लखनऊ में एक निजी जगह पर काम करके हर माह पांच से छह हजार रुपये कमा  लेता था। इसके चाचा भुल्लन तब तक नहीं सोते थे जब तक संदीप लखनऊ से काम कर  घर नहीं लौट आता था। इस हादसे से हर कोई बहुत दुखी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें