फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे का शव देखकर चाची ने भी तोड़ा दम

Fri, 05 Aug 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के बंकी कस्बा निवासी व्यापारी ललित जायसवाल की शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। व्यापारी की मौत से घर में कोहराम मच गया। शोर सुनकर घर के सामने रहने वाली ललित की चाची भी आननफानन आईं।
विज्ञापन


लेकिन भतीजे का शव देखते ही वो भी वहीं गश खाकर गिर गईं। अस्पताल ले जाते समय उन्होंने भी दम तोड़ दिया। परिवारीजनों ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाए बिना ही अंतिम संस्कार करवा दिया है। मामले की जानकारी पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की लेकिन किसी प्रकार की कोई शिकायत परिवारीजनों की ओर से नहीं की गई है। 

शहर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बा निवासी दाल व्यापारी ललित जायसवाल (30) पुत्र रामचंदर जायसवाल की बृहस्पतिवार की सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। ललित की मौत की जानकारी होते ही घर में कोहरा मच गया। शोर सुनकर घर में परिवार के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन


इस बीच पड़ोस में रहने वाली ललित की चाची बेबी जायसवाल (28) पत्नी राजू भी उन्हेें देखने के लिए जा पहुंची। लेकिन ललित का शव देखते ही बेबी की हालत बिगड़ गई और वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ीं। परिवारीजन जब तक बेबी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर भागते तब तक उनकी मौत हो गई। एक ही परिवार में दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया। रिश्तेदार और मोहल्ले वाले एकत्र हो गए।

जानकारी होने पर शहर के व्यापारियों का भी जमावड़ा लग गया।  बताते हैं कि ललित के दो बच्चे हैं और वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद घर पहुंचे थे जिसके बाद यह घटना हो गई। कोतवाल बीपी यादव का कहना है कि इस मामले में कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। कोतवाल ने कहा कि हार्ट अटैक से मौत होने की जानकारी मिली है। 

व्यापारी द्वारा फांसी लगाने की चर्चा
व्यापारी ललित जायसवाल की मौत दिल का दौरा पड़ने से होने की बात कही जा रही है। लेकिन बंकी कस्बे में लोग चर्चा कर रहे हैं कि ललित ने फांसी लगाकर जान दी है। जिसके बाद उनका शव देखकर चाची की मौत हो गई। हालांकि इस मामले में न तो पुलिस से कोई शिकायत हुई है और पुलिस ने न ही कोई कार्रवाई ही की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें