फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी कर्मी से लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार

Sat, 26 Dec 2015 11:52 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच माह पूर्व हैदरगढ़ क्षेत्र में एक गैस एजेंसी कर्मी से हुई डेढ़ लाख रुपये लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफतार कर उनके पास से नकदी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी दोनों आरोपी गोरखपुर के शातिर अपराधी पन्नालाल यादव के गिरोह के सदस्य बताए जा  रहे है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लूट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


एसपी अब्दुल हमीद ने पुलिस लाइन में शुक्रवार को वार्ता के दौरान बताया कि जुलाई में हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक गैस एजेंसी के कर्मचारी से बाइक सवार दो बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करते हुए अजय सिंह उर्फ पुुतान सिंह पुत्र रन बहादुर सिंह निवासी ग्राम ककरी थाना हैदरगढ़ व कुलदीप सिंह उर्फ नानबाबू सिंह निवासी ग्राम बमरौली कोतवाली हैदरगढ़ को बृहस्पतिवार की शाम हैदरगढ़ बस अड्डे के समीप से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि वह गोरखपुर के शातिर बदमाश पन्नालाल यादव गिरोह के सदस्य हैं।

बदमाशों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व जिला जेल में बंद होने के दौरान वह पन्ना यादव के संपर्क में आए थे। एएसपी शफीक अहमद ने बताया कि इन दोनों आरोपियों के खिलाफ हैदरगढ़, कोतवाली नगर व बहराइच जिले के हरदी थाने में लूट व चोरी के कई मामले दर्ज है। इस वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल चंद्रशेखर सिंह, हरिवंश यादव, गिरजाशंकर मिश्रा, जुनेद अहमद आदि को एसपी द्वारा पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें