फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द पकड़े जाएंगे डकैत : आईजी

Mon, 08 Feb 2016 11:51 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर कस्बे में मेंथा व्यापारी के घर हुई करोड़ों रुपये की डकैती मामले मेें पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। सोमवार को आईजी लखनऊ जोन ए सतीश गणेश मौके पर पहुंचे। आईजी ने यहां कहा कि पुलिस टीम सही दिशा में काम कर रही है। जल्द ही डकैतों का पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


कस्बे में करीब पांच घंटे तक रुके आईजी ने पीड़ित परिवार से बात की। घटनास्थल पर जाकर घर की महिलाओं से पूरी वारदात के बारे मेें जानकारी ली व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई। इस वारदात का खुलासा करने के लिए जहां एसटीएफ लखनऊ की टीम लगी थी वहीं मेरठ व कानपुर की एसटीएफ भी बुलाई गई है।

फतेहपुर कस्बे में सोमवार को करीब 12 बजे आईजी लखनऊ जोन ए सतीश गणेश पहुंचे। आईजी ने सबसे पहले कोतवाली में पुलिस कर्मियों से बात की। उसके बाद पीड़ित व्यापारी धनेंद्र जैन व उनके बेटोें से बात की। आईजी व्यापारी के घर पहुंचे और वहां मौजूद महिलाओं से बात करने के साथ ही घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। इसके बाद जिस रास्ते से डकैत भागे थे उस तरफ का हाल भी आईजी ने देखा। आईजी ने यहां कहा कि यह वारदात पुलिस व प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है। उन्होेंने कहा कि वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी बहुत ही शातिर किस्म के हैं। पुलिस की कई टीमें लुुटेरों की तलाश में लगी हैं और बेहतर काम कर रही हैं। इसके बाद आईजी ने कोतवाली में ही एसपी अब्दुल हमीद समेत सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की। आईजी ने कहा कि पूरे मामले को एसपी अब्दुल हमीद खुद ही कमांड कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें