फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर से 59 हजार रुपये लूटे
- फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र के ढकौली गांव स्थित एक गैस एजेंसी के गोदाम में पहुंचे बदमाशों ने वहंा मौजूद दो चौकीदारों पर हमला कर सवा तीन लाख रुपये की नकदी लूट ले गए। मामले की जानकारी पर एएसपी, सीओ व कोतवाल ने मौके का जायजा लिया। पुलिस गैस एजेंसी कर्मचारियों की भूमिका को संदिग्ध बता रही है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
शहर के बंकी कस्बे मेें लखनऊ के सेक्टर 8 इंदिरानगर निवासी उमेश शर्मा की अमित गैस एजेंसी है। इस एजेंसी का गोदाम ढकौली गांव में है। शुक्रवार की देर रात यहां पहुंचे तीन बदमाशों ने गोदाम मेें सो रहे चौकीदार सीताराम रैदास निवासी ग्राम सद्दीपुर थाना जहांगीराबाद व रामबालक निवासी ग्राम मरौरा छपरा बिहार पर डंडों से हमलाकर उन्हेें घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश गोदाम में रखी सवा तीन लाख रुपये की नकदी लूटकर भाग निकले।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। घायल चौकीदारों को जिला अस्पताल में इलाज कराया। एएसपी कुवंर ज्ञानंजय सिंह व सीओ सिटी श्रीपाल यादव ने भी घटना का जायजा लिया। गैस एजेंसी गोदाम प्रभारी महेंद्रनाथ त्रिपाठी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाल बीपी यादव का कहना है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी महेंद्रनाथ त्रिपाठी, गौरव गुप्ता व संदीप कुमार की भूमिका संदिग्ध लग रही है। कोतवाल ने कहा गैस एजेंसी गोदाम में सवा तीन लाख की नकदी है यह इन्हीं तीनों को पता थी और बदमाश नकदी के अलावा गोदाम से कुछ नहीं ले गए। कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द ही घटना का खुलासा होगा।