फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मंत्री के साथी से रिवाल्वर बरामद

Sat, 27 Jun 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि बरामद रिवाल्वर को टोल प्लाजा पर फायरिंग में इस्तेमाल किया गया था। पुलिस फर्जी पूर्व मंत्री के एक अन्य साथी को रिमांड पर लेने की तैयारी में है।

जैदपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर टोल प्लाजा पर गत आठ जून को फर्जी पूर्व मंत्री इकबाल व उसके साथियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। इस मामले में इकबाल समेत जोगिंदर सिंह, रिजवान, आबिद आब्दी व समरबहादुर को पुलिस ने जेल भेजा।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों से एक लाइसेंसी शस्त्र भी बरामद हुआ। फायरिंग में इस्तेमाल अन्य असलहों की बरामदगी के लिए पुलिस ने शनिवार को आरोपी आबिद आब्दी को रिमांड पर लिया।

पुलिस आरोपी आबिद को लेकर उसके नेपियर रोड थाना ठाकुरगंज, लखनऊ स्थित आवास ले गई जहां एक रिवाल्वर बरामद की। बरामद रिवाल्वर आबिद का लाइसेंसी शस्त्र बताया गया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जैदपुर अशोक कुमार ने बताया कि सीजेएम के आदेश पर आरोपी आबिद आब्दी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर एक लाइसेंसी असलहा बरामद किया गया है। अभी समर बहादुर सिंह को भी रिमांड पर लेने की याचना की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें