फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की चार हजार शीशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Sun, 30 Oct 2016 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
दीपावली पर शराब माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए कोतवाली हैदरगढ़ पुलिस ने बल्हवापुर गांव में कुकुट फार्म पर छापा मार कर चार हजार शीशी अवैध देशी शराब बरामद की है। हरियाणा से चोरी छुपे लाकर रैपर सील आदि बदल कर शराब ठेकों से बेचे जाने की सूचना पर पुलिस ने यह कार्यवाई की है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले रिपोट दर्ज मौके से पकड़ा गए एक शराब तस्कर को जेल भेजा है। 
शनिवार की देर रात को कोतवाली पुलिस ने जिले के सीमा पर स्थित बल्हवापुर गांव में कुकुट फार्म पर छापा मार कर 76 पेटी में भरी चार हजार शीशी अवैध देशी शराब बरामद की है। कोतवाल एसपी सिंह ने बताया पेटियों में चार हजार सीसी देशी शराब पैक है जो हरियाणा से लाकर कुकुट फार्म में छिपा कर रखी गई थी।

मौके से अमेठी के जायस थाना के मोहना निवासी मो तस्लीम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि हरियाणा प्रांत से अवैध ढंग से लाकर देसी व अंग्रेजी शराब की सीसी पर यूपी की नकली सील लगाकर ठेकाें पर बिक्री किए जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में अवैध ढंग से शराब लाकर व बना कर ठेकों से ही बिक्री किए जाने की चर्चा पहले से ही है। सीमावर्ती क्षेत्र पर स्थित कुकुट फार्म व पुराने ईंट भट्ठों पर अवैध शराब रखी जाती रही है। काफी दिन बाद अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध पुलिसिया कार्यवाई की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने पकडे़ गए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजा गया है। सीओ केडी मिश्रा ने बताया कि हरियाणा की इस शराब को रैपर बदलकर बोतलों में भरा जाता था और इसमें नशा बढ़ाने के लिए केमिकल का भी प्रयोग होता है जो हानिकारक है। सीओ ने कहा पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें