फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली विवाहिता से दुष्कर्म, मुकदमा

Thu, 11 Feb 2016 11:43 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली विवाहिता से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। पति के साथ थाने पहुंच शिकायत करने पर पुलिस ने महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सुबेहा थाने के एक गांव की रहने वाली एक महिला के घर बुधवार को दिन में घुसे युवक ने उसे अकेली पाकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस की मानें तो आरोपी युवक अक्सर महिला के पति से मिलने उसके घर आया करता था तथा पति के खेत पर होने का लाभ लेकर वारदात को अंजाम दे भाग गया। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसियों को जानकारी हो सकी। बृहस्पतिवार की सुबह पति के साथ थाने में पहुंच कर शिकायत करने पर पुलिस ने महिला को सीएचसी भेजा जहां से चिकित्सीय परीक्षण के लिए उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर उसी गांव के निवासी बरसाती के विरुद्ध दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज कर एसआई बजरंग बहादुर की अगुवाई में आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें