फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप चालक ने ही रची थी लूट की साजिश

Sun, 08 Nov 2015 12:04 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों कुर्सी थानाक्षेत्र में हुई एक पिकप चालक से लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस की माने तो पिकप चालक ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी चालक को गिरफ़्तार किया है जबकि उसके तीन साथी फरार हैं।
विज्ञापन



एसपी अब्दुल हमीद ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में वार्ता के दौरान बताया कि कुर्सी थानाक्षेत्र में बीते माह पिकप चालक नूरआलम निवासी निगोहा के साथ 65 हजार की लूट होने का मामला थाने में दर्ज किया गया था। इस मामले में विवेचक एसओ कुर्सी बृजेश पांडेय ने जब जांच की तो पता लगा कि चालक ने अपना मोबाइल नंबर जो पुलिस को दिया था वह एक माह पहले से ही बंद चल रहा था।

इसी के बाद पुलिस को शक हुआ और जब पड़ताल की और इस मामले में क्राइम ब्रांच की भी टीम लगाई गई। इसके बाद पुलिस ने जब सख्ती की तो चालक ने खुद ही जुर्म कबूल लिया। पुलिस की माने तो इस मामले में आरोपी चालक के साथ उसके साथी उसी के गांव निवासी आमिन बेग, दानिश व रोमान से मिलकर यह काम किया था। इसके पीछे जहां रुपये हड़पने की साजिश थी, वहीं अपने ही एक साथी को फंसाने का भी प्रयास किया गया था। एसपी ने कहा कि मामले में फरार तीनों आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए भी प्रयास जारी है। वहीं गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें