फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 27 Mar 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा क्षेत्र में शनिवार रात बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र में ग्राम मोहम्मदपुर निवासी धीरज (25) पुत्र दिनेश सिंह लखनऊ में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन


शनिवार देर रात धीरज बाइक से घर लौट रहा था। सुल्तानपुर मार्ग पर बीरमपुर गांव के समीप एक बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में धीरज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस समेत भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियाें की मानें तो हादसे के समय धीरज हेलमेट पहने था।

मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। वहीं शहर कोतवाली इलाके में शनिवार की रात हुए सड़क हादसे में गांधीनगर मोहल्ला निवासी राजू व एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें