बाराबंकी। रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के भानपुर कोठी चौराहा स्थित एक घर में चोरी के बाद कुछ दूरी पर पड़ी अलमारी की जांच पड़ताल करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र में एक शिक्षक के घर बीती रात घुसे चोर हजारों की नकदी समेत करीब एक लाख के जेवर चोरी कर ले गए। यही नहीं, गांव के बाहर घर की अलमारी व सामान मिला है। पीड़ित प्रधानाध्यापक ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग पर स्थित भानपुर कोठी चौराहा मजरे महुलारा निवासी प्रधानाध्यापक श्रीराम घर सेामवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां पर शिक्षक श्रीराम उनकी पत्नी छत पर सो रहे थे तथा पुत्र दीपक नीचे कमरे में सो रहा था।
चोर छत के सहारे से जीने से उतर कर घर में प्रवेश कर तथा एक कमरे में रखा बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा मेंथा ऑयल आदि सामान की चोरी की। अलमारी को वह खोल नहीं पाये। चोर यहां से ताला तोड़ कर भारी-भरकम अलमारी को खेत में उठा ले गये।
जहां पर उसे तोड़ कर उसमें रखे 25 हजार रुपये सहित झुमकी एक जोड़ी, झाला एक जोड़ी, मंगलसूत्र एक बडा व एक छोटा, एक अंगूठी, छोटी व एक बडी, एक जोड़ी पाजेब चांदी की, दो जोड़ी पायल, तीन जोड़ी विछुवा, दो कील सोेने की, एक गुली सेाने की, एक नथुनी सहित अन्य सामान ले गए। श्रीराम ने तहरीर कोतवली में दी है।