फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में भिड़ीं स्कूली बस व कार, एक की मौत

विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

घने कोहरे के कारण सोमवार सुबह एक स्कूली बस व कार में हुई भीषण भिड़ंत में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि हादसे के समय बस में बच्चे नहीं सवार थे जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। 

विज्ञापन



कोठी थाना क्षेत्र में सैदनपुर के पास हैदरगढ़ मार्ग सोमवार को सुबह कोहरे के चलते स्कूली बस व कार में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चालक विपिन वर्मा (32)निवासी ग्राम भूल भुलिया थाना कोठी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इनके साथी शिवम व निर्मल गंभीर रूप से घायल हो गए इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह कार में मशरूम लाद के बाराबंकी जा रहे जा रहे थे कि सामने से स्कूली बस आ जाने से दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। एसओ प्रकाशचंद्र शर्मा ने बताया हादसे के समय बस में बच्चे सवार नहीं थे। पुलिस ने बस व कार को कब्जे में लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें