कोतवाली पुलिस ने सोमवार को पल्हरी चौराहे के पास एक वाहन से हरियाणा से लाई गई डेढ़ सौ पेटी शराब बरामद की थी। लेकिन पुलिस ने 50 पेटी शराब बरामद करने की बात कही।
इस मामले में मनीष जायसवाल पुत्र रामखेलावन निवासी ग्राम सुरसंडा थाना मसौली व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शराब बरामदगी की सूचना पर पुलिस सोमवार को इंकार किया था।
अधिकारियों की छानबीन के बाद पुलिस ने 50 पेटी शराब बरामद होने व एक आरोपी को पकड़ने की रिपोर्ट दर्ज की। शहर कोतवाल अनिरूद्घ कुमार सिंह का कहना है कि शराब कहां से आई थी, इस बारे में पता नहीं लग सका है।