फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में फायरिंग, चार गिरफ्तार

Tue, 10 Nov 2015 11:24 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
होटल संचालक की सूचना पर पुलिस ने प्रधान एवं अधिवक्ता समेत तीन लोगों को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात होटल पर जहांगीराबाद क्षेत्र में निबंहा के प्रधान एवं अधिवक्ता अरविंद कुमार वर्मा उर्फ भुल्लन वर्मा अपने साथियों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


होटल पर पहले से खाना खा रहे रामनगर क्षेत्र में थाल खुर्द निवासी सुनील कुमार व नन्हा से बैठने को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि अरविंद वर्मा ने  दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर किया।

सुनील व नन्हा पर असलहे की बट से हमला किया। सूचना पर सिपाही पहुंचे और अरविंद वर्मा, सोनू वर्मा, आशाराम व संदीप को पकड़कर थाने ले गए।

सुनील की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उनमें अरविंद को जमानत मिल गई जबकि बाकी तीन को जेल भेज दिया गया।

एसओ मसौली रायसिंह यादव के मुताबिक होटल पर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक युवक को मामूली चोट आई। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों का चालान भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें