डकैत बबुली द्वारा मारे गए किसान का शव सील करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
घर से लापता हुई एक युवती का शव शनिवार की शाम गांव के बाहर बाग में पड़ा मिला। युवती के गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। रात में ही युवती के लापता होने की सूचना परिवारीजनों ने स्थानीय पुलिस को दी थी। हालांकि परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर पुलिस को नहीं दिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी।
बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ख्ंाता मजरे कतुरी खुर्द गांव निवासी संगम देवी (22) पुत्री श्रीराम शनिवार की शाम घर से नित्य क्रिया के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस न आने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पता न चलने पर श्रीराम ने रात में थाने पर ही पुत्री की लापता होने की सूचना दी थी।
रविवार की सुबह गांव के बाहर बाग में युवती का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने परिवारीजनों ने उसकी शिनाख्त संगम देवी के रूप में की। युवती के गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं किया है। प्रभारी निरीक्षक बीएन शुक्ला का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
एक मार्च को होना था युवती का विवाह
मृतका संगम देवी का 18 फरवरी को तिलक समारोह व एक मार्च को विवाह होना था। शनिवार की रात श्रीराम ने पुत्री के लापता होने की जो शिकायत थाने पर की थी, उसमें गांव के ही दो-तीन युवकों पर उसे बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया था। शव मिलने के बाद परिवारीजन और पुलिस पूरे मामले में पर्दा डालने में जुटे रहे। परिवारीजनों ने आज किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का बहाना बनाकर मामले को ठंडा करने में जुटी है।