फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुराचार

Tue, 08 Sep 2015 11:30 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मंदबुद्धि युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने दुराचार किया। रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई इस वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय एक मंदबुद्धि युवती सोमवार की शाम गांव के बाहर खेत की तरफ गई थी। तभी वहां मिले गांव के ही बेनी यादव पुत्र बाबादीन ने किशोरी के साथ जबरन दुराचार किया व मामले की शिकायत करने पर उसे जाने से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घर आकर अपने परिवारीजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजवाया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें