फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशियों के भी संपर्क में था महबूब

Mon, 27 Feb 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो वायरल करने वाला महबूब अहमद खान सोशल साइट्स के माध्यम से विदेशी लोगों के भी संपर्क में था। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि इससे पहले भी वह सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने वाले कई वीडियो वायरल कर चुका है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार लखनऊ के सेक्टर ‘सी’ अलीगंज निवासी निलयराज श्रीवास्तव उर्फ महबूब अहमद खान ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि एक साल पहले धर्म परिवर्तन के बाद उसने सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ वीडियो डाले।

जिससे उसे समुदाय विशेष में लोकप्रियता मिलने लगी। इस बीच आरोपी ने सोशल साइट पर ही कई विदेशियों को भी दोस्त बना लिया था।

आरोपी ने बताया कि उसने यू ट्यूब के माध्यम से खान हिंदुस्तानी नाम का एक चैनल भी बनाया, जिस पर उसने समुदाय विशेष के बारे में कई वीडियो डाले थे। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ के बाद अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


आरोपी के पास से पुलिस ने एक कंप्यूटर, वेब कैमरा व एक फोन आदि भी बरामद किया है। मामले के विवेचक फतेहपुर कोतवाल विकास पांडेय ने बताया कि आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया है। वहीं इस मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी वैभव कृष्ण ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।

विदेशों से भी थे महबूब के रिश्ते      
पुलिस ने बताया कि महबूब अहमद खान के विदेशियों से रिश्तों की पुष्टि हुई है। फेसबुक, ट्विटर व व्हाट्सएप को खंगालने पर उसके कई विदेशी दोस्त मिले हैं। पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर तह तक जाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें