कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता के साथ गांव के ही युवक ने घर मेें घुसकर दुराचार किया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता बुधवार की रात अपने घर में अकेली थी तभी गांव का ही एक युवक उसके घर में आ गया। आरोप है कि युवक विवाहिता से दुराचार करने लगा।
इस दौरान पहुंचे विवाहिता के पति को देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। कोतवाल जेएल सोनकर का कहना है कि शिकायत मिली है मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।