फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़फूंक के बहाने महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास

Thu, 02 Jun 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला से झाड़फूक के बहाने घर पर बुलाकर एक व्यक्ति ने बुधवार की शाम उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने घर पहुंचकर अपने पति का आप-बीती सुनाई। इस मामले में महिला के पति ने कोतवाली देहात में दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 32 वर्षीया महिला बुधवार की शाम अपने पति के साथ जमुनिया बाग के रहने वाले अफसार के घर झाड़फूंक कराने गई थी। महिला के पति ने बताया कि असफसार ने उसे झाड़फूंक का सामान लाने के लिए भेज दिया।

इसी बीच उसने उसकी पत्नी को कमरे में बुलाकर दरवाजा बंद कर लिया। महिला का आरोप है कि अफसार ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के पति के मुताबिक वह सामान लेकर लौट रहा था तो रास्ते में उसकी पत्नी मिली और दोनों घर आ गए।
विज्ञापन


महिला ने घर पहुंचकर अपने पति को आपबीती सुनाई। इस मामले में महिला के पति ने कोतवाली देहात में अफसार के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात के प्रभारी दिनेश सिंह विष्ट ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अफसार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें