फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका से शिक्षक ने की छेड़छाड़, एफआईआर

Sun, 18 Dec 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनीकटरा के प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका से सहायक अध्यापक एक वर्ष से छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था। मामले में विभाग समेत थाने में शिकायत की मगर कार्रवाई नहीं हुई। विभाग के अधिकारी कभी शिक्षिका को तो कभी आरोपी अध्यापक को अन्यत्र स्कूल में संबद्ध कर मामले को रफादफा करने में ही लगे रहे।
विज्ञापन


शनिवार को एक बार फिर से शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोनीकटरा के एक विद्यालय की सहायक अध्यापिका के साथ एक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक बीते एक वर्ष से छेड़छाड़ कर रहा था।

शनिवार को शिक्षिका की शिकायत पर लोनीकटरा पुलिस ने सहायक अध्यापक मो. शफीक के विरुद्ध छेड़छाड़ की धाराओं समेत एससीएसटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


शिक्षिका के अनुसार, बीते शिक्षण सत्र में एक विद्यालय में तैनाती के दौरान अध्यापक की हरकतों की शिकायत करने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने आरोपी को ब्लॉक के दूसरे विद्यालय से संबद्ध कर दिया था। लेकिन मौजूदा सत्र में जुलाई माह से इनकी तैनाती दोबारा उसी विद्यालय में होने पर फिर से परेशान करना शुरू कर दिया।

पुलिस समेत विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने पर उसको समीप के दूसरे विद्यालय से संबद्ध किया गया लेकिन इसके बाद कई बार रास्ते में रोककर अध्यापक ने अश्लील हरकत कर अपमानित करने का प्रयास किया है।

अध्यापिका के अनुसार, चार नवंबर को विद्यालय में हाथ पकड़ने पर प्रधानाध्यापिका समेत बीईओ व पुलिस से शिकायत की थी जिस पर उसको अन्य विद्यालय में संबद्ध कर एक बार फिर मामले को रफादफा करने का प्रयास किया गया।

आखिर में सहायक अध्यापक की हरकतों से तंग आकर शनिवार को लिखित शिकायत करने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाने के प्रभारी निरीक्षक जावेद इकबाल ने कहा कि दोनों अध्यापक थाना क्षेत्र के एक ही गांव के निवासी हैं तथा एक ही विद्यालय में अध्यापन के दौरान छेड़छाड़ की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें