फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को पीट लोडर लूटा

Sat, 21 Nov 2015 11:29 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे बाइपास पर चालक पर बदमाशों ने हमलाकर उसका लोडर वाहन लूट ले गए। कानपुर से रुदौली फैजाबाद के लिए वाहन पर फल लादकर जा रहे चालक का जिला अस्पताल में इलाज करवाया गया है। व्यापारियों ने शिकायत पुलिस से की है लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन



किदवई नगर कानपुर के फल व्यापारी अरुण शुक्ला ने बताया कि उनके लोडर वाहन से चालक रज्जन यादव निवासी विधुना कानपुर देहात शुक्रवार की रात फल लादकर फैजाबाद जिले की रुदौली मंडी के लिए जाने को निकला था। शनिवार की सुबह जब चालक वहां नहीं पहुंचा तो व्यापारी ने उसका पता लगाना शुरू किया। जिसके बाद चालक ने फोन कर बताया कि बदमाशों ने बाराबंकी के हाईवे बाइपास पर उसकी पिटाई कर लोडर लूट लिया और भाग निकले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें