फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में चलीं गोलियां, छह घायल

Mon, 28 Mar 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती देवां थाना क्षेत्र में हुई मारपीट में घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवा के गांधी नगर मजरे बबुरी गांव में 16 बीघे जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई जिसमें 6 लोग घायल हो गए हैं। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में हड़कंप मच गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली देवा के गांधीनगर मजरे बबुरी गांव के रहने वाले महेंद्र सिंह की 16 बीघा जमीन का मुकदमा कोर्ट में लंबित है। विवादित होने के चलते करीब चार करोड़ रुपये की कीमत की इस भूमि पर गांव के कई लोगों की नजर है।

सोमवार की सुबह महेंद्र सिंह की जमीन के बंटाईदार अखिलेश रावत व कन्हैया खेत में काम कर रहे थे। तभी गांव के ही जयराम, रामअवतार, रामलाल, रामवृत आदि दर्जनों लोगों के साथ पहुंचे और खेत में लगे गेहूं को जबरन काटने का प्रयास करने लगे। बटाईदारों ने इसका विरोध किया तो सभी ने उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


बटाईदारों ने तुरंत इस बारे में महेंद्र सिंह को सूचना दी तो वह भी अपने समर्थकों के साथ खेत जा पहुंचा। जिसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान किसी ने फायर झोंक दिया जिससे वहां अफरातफरी मच गई। इसके बाद दोनों पक्षों से अवैध असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई।

करीब एक दर्जन से अधिक राउंड की फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया। फायरिंग में एक पक्ष से रामअवतार, जयराम चौहान, विजय व रामलाल व दूसरे पक्ष से अखिलेश व कन्हैया को गोली लगी है। सभी को देवा सीएचसी पहुंचाया जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें