फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डॉक्टर के हत्या आरोपी पति भेजा गया जेल

Thu, 05 Jan 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के हिंद अस्पताल में तीसरी मंजिल से फेंककर हत्या कर मारी गई महिला डॉक्टर के  हत्या आरोपी चिकित्सक पति को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपी समेत उसके माता-पिता के खिलाफ भी दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। हालांकि इस मामले में डॉक्टर दंपती के बीच का आपसी विवाद ही बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


बताते चलें कि श्रावस्ती जिला अस्पताल में ईएमओ के पद पर तैनात डॉक्टर स्वाति पाठक (28) का अपने पति शहर कोतवाली क्षेत्र के हिंद मेडिकल कॉलेज में ईएमओ के पद पर तैनात डॉ. विवेक पाठक पुत्र आरएन पाठक निवासी प्रगति विहार कॉलोनी न्यू धर्मपुर थाना शाहपुर जनपद गोरखरपुर से मंगलवार की देर रात विवाद हुआ था। जिसके बाद डॉक्टर विवेक ने अपनी पत्नी को आवासीय मकान के तीसरी मंजिल से नीचे फेेंककर मार दिया था।

इस मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लिया था। पुलिस ने मृतका के भाई विकास पांडेय निवासी 330 नवागढ़ी, गोंडा मार्ग जनपद बहराइच शहर की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार की देर रात डॉक्टर विवेक पाठक, उसके पिता आरएन पाठक व मां के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी डॉक्टर का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से वह जेल भेजा गया है। कोतवाल बीपी यादव का कहना है कि डॉक्टर दंपती के बीच आपसी विवाद व नशे की लत होने के चलते यह घटना हुई है। कहा जो तहरीर मिली थी उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें