फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर युवक को नहर में फेंका

Sun, 09 Aug 2015 10:42 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव के पास बेखौफ हत्यारों ने एक युवक की हत्या कर उसका शव नग्नावस्था में शारदा सहायक नहर में फेंक दिया। रविवार को उसका शव पुल के पास फंसा हुआ मिला है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल करने के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना मसौली क्षेत्र के भरथीपुर गांव के पास से निकली शारदा सहायक नहर में रविवार सुबह पुल के पास एक व्यक्ति का शव फंसा था। ग्रामीणों ने जब नहर मेें शव पड़ा देखा तो वहां लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर काफी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष ने फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को बुलाया।

फोरेंसिक टीम ने बारीकी से मौके की जांच की। पुलिस के मुताबिक, मृतक नग्नावास्था में था। काफी पुराना शव होने के चलते बुरी तरह सड़ गया था। ग्रामीणों की मानें तो युवक के शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। उसके शरीर खून रिस कर सूख चुका था। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया पर शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने की बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


डंपिंग यार्ड बनी नहरें, 3 माह में 12 शव मिले
जिले में कुर्सी, बड्डूपुर, घुंघटेर, देवा, बदोसराय, दरियाबाद आदि जगहों से निकली इंदिरा व शारदा सहायक नहर में आए दिन किसी ने किसी महिला या पुरुष का शव बरामद हो रहा है। या यूं कहे अपराधियों के लिए नहरें डंपिंग यार्ड बन गई हैं। पड़ोस के जिलों में वारदात करने के बाद आरोपी मृतकों के शव नहर में फेंकते है और फिर वह जिले में आ जाते है।

 पहले तो पुलिस अपने थाना क्षेत्र से शव आगे बढ़ाने का प्रयास करती है काफी दबाव के बाद पुलिस द्वारा सिर्फ शव नहर से बाहर निकालने के बाद पीएम करवाकर मामला रफादफा कर दिया जाता है। अधिकांश मामलों में न तो मृतक की पहचान होती है और न ही कोई आरोपी पकड़ा जाता है।

बीते तीन माह के अंदर नहरों में 12 अज्ञात शव मिल चुके हैं। इनमें से एक युवक की पहचान हुई थी जो सीतापुर का निवासी निकला था और उसकी गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। नहर में मिले ज्यादातर शवों का पुलिस शिनाख्त तक नहीं करा पाती। सभी मामलों में सिर्फ कागजी खानापूर्ति ही पूरी कर मामला खतम कर दिया जाता है।

शारदा सहायक नहर में जिस व्यक्ति का शव मिला है उसकी उम्र करीब 40 वर्ष होगी। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

- राय सिंह यादव, थानाध्यक्ष मसौली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें