फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होजरी की दुकान में आयकर टीम का छापा

Tue, 20 Sep 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
होजरी की दुकान में आयकर टीम का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ से आई आयकर विभाग की टीम ने शहर स्थित एक कपड़ा व्यापारी के यहां छापा मारा। इसकी जानकारी मिलते ही व्यापारी एकत्र हो गए और नाराजगी जताई। लेकिन पुलिस के आगे व्यापारियों की एक नहीं चली। यह छापेमारी कार्रवाई देर रात तक जारी है। व्यापारी द्वारा लाखों रुपये के टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


शहर में नगर पालिका के पास मुगलदरबार में अमरेश जैन की होजरी की दुकान में सोमवार की दोपहर लखनऊ से आई आयकर की टीम ने अचानक छापेमारी कर दी। कपड़ा व्यापारी के यहां छापेमारी की जानकारी होते ही संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रोहिताश्व दीक्षित, विनोद गाबा, हारून वारसी, अंकुर जैन आदि व्यापारी पहुंच गए और इस कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया।

छापेमारी कार्रवाई के दौरान यहां पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि लखनऊ से आई आयकर टीम और बाराबंकी के आयकर अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में करीब बीस सदस्यीय टीम द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। दोपहर में शुरू हुई यह छापेमारी कार्रवाई देर रात तक जारी रही। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


लेकिन माना जा रहा है कि कपड़ा व्यापारी द्वारा लाखों रुपये की टैक्स चोरी करने की बात सामने आ सकती है। कोतवाल बीपी यादव का कहना है कि पुलिस यहां पर सुरक्षा के लिए मौजूद है, जिससे कि कोई माहौल न बिगड़ सके। कहा कार्रवाई में क्या गड़बड़ी मिली है इस बारे में आयकर अधिकारी ही कुछ बता सकते है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें