फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला मासूम का शव, हत्या की आशंका

Thu, 13 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली रामसनेहीघाट इलाके में एक नहर में एक मासूम बच्चे का शव मिला है। ग्रामीणों ने बच्चे की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। मामले की जानकारी के बाद दो थानों के बीच घंटाें सीमा विवाद के कारण रामसनेहीघाट कोतवाली पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


थाना रामसनेहीघाट अंतर्गत लालूपुर गांव के पास कोटवासड़क रजबहा में बुधवार को ग्रामीणों ने एक चार वर्षीय मासूम बालक का शव नहर में देखा। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची जैदपुर थाने की अहमदपुर की पुलिस ने रामसनेहीघाट की सीमा में होना घटनास्थल होना बताया। रामसनेहीघाट पुलिस को सूचित करके अहमदपुर की पुलिस घटना स्थल से वापस चली आई।

इस बीच काफी देर तक दोनों थानों की पुलिस के बीच सीमा विवाद चलता रहा। मौके पर पहुंची रामसनेहीघाट की पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिये आसपास के ग्रामीणों से संपर्क किया परंतु कोई पहचान नहीं हो पाई। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे की हत्या करने के बाद शव नहर में फेेंका गया है।
विज्ञापन


जबकि पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता लगने की बात कह रही है। बच्चे ने टी-शर्ट व नीली जींस पैंट पहन रखी थी। हथौंधा चौकी प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि अभी बच्चे की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया मालूम होता है कि बालक की मौत पानी में डूब कर हुई है, शव को पीएम के लिये भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें