फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवा में अवैध अतिक्रमण हटाया दुकान बंद कर भागे दुकानदार

Tue, 16 Oct 2018 12:12 AM IST
Amarujala
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

देवा में मंगलवार को प्रशासन ने अभियान चलाकर अवैध कब्जे ढहाए तो कई दुकानदार दुकान बंद कर भाग खड़े हुए। टीम ने व्यापारियों को चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया तो इससे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं मजार रोड पर कुछ दबंगों द्वारा ठेले वालों से अवैध वसूली की शिकायत पर एसडीएम ने नगर पंचायत प्रशासन को अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का भी आदेश दिया।    

विज्ञापन


       
उल्लेखनीय है कि देवा महोत्सव की शुरूआत 25 अक्टूबर से हो रही है। सोमवार को अचानक उपजिलाधिकारी सदर अजय द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर सुशील प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष देवा मेला दर्शन यादव, नगर पंचायत प्रशासन के ओमकार नाथ सैनी, सफाई नायक सोहन बाल्मिकी ने संयुक्त रूप से टीम बनाकर नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान छेड़ दिया।

उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी नगर की अगुवाई में पुलिस व नगर पंचायत प्रशासन की टीम ने एक तरफ से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हुए चेतावनी दी गई कि तय हद से दोबारा आगे आए तो ऐसा करने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मजार रोड पर सड़क के बीचोबीच व किनारों पर लगने वाले बेतरतीब ठेले वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को देख एसडीएम का पारा गरम हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें