फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

453 लीटर अवैध शराब  बरामद, 20 लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

आबकारी व पुलिस विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ चलाई गई छापेमारी अभियान के तहत बीस लोगों को गिरफ्तार कर 453 लीटर शराब बरामद की गई है।  

विज्ञापन


डीएम उदयभानु त्रिपाठी व एसपी डॉ सतीश कुमार के निर्देश पर जिले में पुलिस व आबकारी विभाग की टीमों द्वारा अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को चले अभियान में थाना दरियाबाद एक आरोपी को पकड़कर उसके पास से 50 लीटर शराब बरामद की गई। जबकि कोठी पुलिस द्वारा 40 लीटर, टिकैतनगर पुलिस द्वारा 40 लीटर,थाना कुर्सी पुलिस द्वारा 38 लीटर, मोहम्मदपुर खाला पुलिस द्वारा 39 लीटर, रामनगर पुलिस द्वारा 30 लीटर, थाना

सफदरगंज पुलिस द्वारा बीस लीटर, मसौली पुलिस द्वारा बीस लीटर, असंद्रा पुलिस द्वारा 95 लीटर, देवा व हैदरगढ़, रामसनेहीघाट व लोनीकटरा पुलिस द्वारा 20-20 लीटर, व बड्डपुर पुलिस ने दस लीटर शराब बरामद किया है। समस्त थानों की पुलिस ने कुल 453 लीटर शराब की बरामदगी करने के साथ ही बीस लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें