फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ ग्राम मारफीन के साथ तस्कर दबोचा

Sun, 10 Jan 2016 11:36 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकरा व चंदौली गांव से मारफीन की पुड़िया लाकर जैदपुर कस्बे में बेचने वाले एक तस्कर को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके पास से सौै ग्राम मारफीन बरामद हुई है।
विज्ञापन


डीजीपी के आदेश पर रविवार को पूरे प्रदेश में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके तहत जैदपुर पुलिस भी बाईपास के  पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी टिकरा चंदौली गांव की ओर से जैदपुर कस्बे की ओर बाइक से आ रहे कस्बे के निवासी शाकिर पुत्र सादिक को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका मगर वो भागने लगा।

इस पर पुलिसकर्मियों ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। तलाशी में शाकिर के पास से 10 पुड़िया मारफीन बरामद हुई। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सरोज ने बताया कि मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें