बुढ़वल-गोंडा रेलखंड के बीच ग्राम केसरई के पास रविवार की सुबह ट्रेन से गिरे युवक की कटकर मौके पर ही मौत हो गई। पुसिल ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक युवक गोंडा जनपद का निवासी है।
जनपद गोंडा के थाना करनैलगंज के ग्राम हड़ियागाड़ा निवासी राहुल सिंह (21) पुत्र कल्पनाथ सिंह रविवार की सुबह गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन से लखनऊ जा रहा था। वह गेट पर ही खड़ा था। ग्राम केसरई के पास वह ट्रेन से गिर कर रेल पटरी पर आ गया। हादसे में ट्रेन से कट कर राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जानकारी होने पर परिवारीजन भी पहुंच गए थे।