फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय लुटेरों के गैंग का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2015 09:18 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार देर शाम मुश्कीनगर गांव नाला पुल के पास अंतर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ कर चार बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन


जबकि, गिरोह का सरगना पुलिस को चकमा देकर अपने दो साथियों के साथ फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से डेढ़ किलो चांदी के जेवर, 40 हजार रुपये, चार बाइक, चार तमंचे व कारतूस बरामद किया गया है। लूट व हत्या व हत्या के प्रयास के कई मामलों में पुलिस को इन बदमाशों की तलाश थी। पुलिस फरार बदमाशाें की तलाश में दबिश दे रही है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बांसा-सफदरगंज मार्ग पर ग्राम मुश्कीनगर नाला पुल के पास बृहस्पतिवार शाम बाइक से जा रहे बदमाशों को रोका। पुलिस को देख बदमाश वहां से भागने लगे, लेकिन पुलिस ने भाग रहे बदमाशों में चार को दबोच लिया। जबकि, अंधेरे का फायदा उठा कर गिरोह का सरगना समेत तीन बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन


 पकड़े गए बदमाशों की पहचान हरिशंकर यादव उर्फ शिवम निवासी मीरपुर शेखपुर थाना कोतवाली अकबरपुर जिला अंबेडकर नगर, राकेश पासी उर्फ श्यामू निवासी सवितापुर सिहाली थाना फतेहपुर बाराबंकी, वीरेंद्र कश्यप निवासी ग्राम हरदोहरपुर थाना बख्शी का तालाब लखनऊ एवं राम प्रवेश निवासी ककरहिया मजरे शंकरपुर थाना रामपुर कलां जनपद सीतापुर बताया।

पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटे गए एक किलो चार सौ ग्राम चांदी के जेवर, चालीस हजार रुपये नगद, चोरी को दो मोटर साइकिल, घटना में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल, चार तमंचे व कारतूस आदि बरामद किया है। बदमाशों ने जनपद में हुई लूट की कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है।

कई जिलों में दर्ज हैं मामले
पकड़े गए शातिर बदमाशों को गिरोह बाराबंकी, लखनऊ, अंबेडकर नगर व सीतापुर आदि जनपदों में पूरी तरह से सक्रिय था। पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने बताया कि इस गैंग द्वारा की गई लूट, हत्या व हत्या के प्रयास के कई मामले जन जनपदों के विभिन्न थानों में दर्ज है।

जिले की इन वारदातों में थे शामिल
जनपद में इस वर्ष 25  मई को नगर कोतवाली के  ग्राम जसमंडा में देशी शराब के ठेके में लूटपाट व मैनेजर मदन जायसवाल की हत्या, 29 मई को कुर्सी थाना के ग्राम अनवारी में किराना व्यवसायी जमील से लूट व गोली मारने, तीन जुलाई को रामनगर के रानी बाजार के पास सर्राफा व्यवसायी सुनील सोनी से लूट की घटना, आठ जुलाई  जैदपुर के ग्राम बीबीपुर के पास सर्राफा व्यवसायी संजय कुमार सोनी से लूट,  बीस जुलाई को जहांगीराबाद थाना के ग्राम फतेसराय के पास किराना व्यवसायी लवलेश कुमार से लूट व 28 जुलाई को कोतवाली फतेहपुर के ग्राम मदनापुर के पास हंसराज गौतम से लूट की वारदातें की गई हैं। पकड़े गए बदमाशों ने इन वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है।

लाला पासी है गिरोह का सरगना
पुलिस को चकमा देकर भागा बदमाश लाला पासी उर्फ अजय पुत्र रतनू पासी निवासी दरामनगर थाना कोतवाली नगर अंतर्जनपदीय लुटेरा गिरोह का सरगना है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लाला प ासी एक शातिर अपराध है। इस पर लूट, हत्या व हत्या के प्रयास व गैंगस्टर के कई मामले बाराबंकी, सीतापुर व लखनऊ के अलग-अलग थानों में दर्ज है।


गिरोह के सदस्य घटना को अंजाम देने से पहले स्थान व व्यक्ति को चिंहित करते हैं।  घटना वाले दिन दो लोग संबंधित दुकान की निगरानी करते हैं। दो तीन लोग कुछ दूरी से आने-आने वालों पर नजर रखते हैं। दुकान बंद करके जाने  के दौरान संबंधित व्यवसायी को असलहा के बल पर रोक कर वारदात करते हैं।

 व्यापारी के विरोध करनपे पर उसे गोली मार कर भाग जाते थे।जो लोग वारदात को अंजाम देते थे वो लूटा हुआ सामान दूसरे सदस्यों को देकर खाली था फरार हो जाते हैं।

आईजी-डीआईजी ने किया सम्मानित
अन्तर जनपदीय लुटेरा गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष सफदरगंज मो. जैनुद्दीन अंसारी, प्रभारी स्वाट टीम श्रीधर पाठक, सर्विलांस सेल के सुधीर कुमार सिंह, आरक्षी राघवेंद्र सिंह, आदिल हासमी, रामसुंदर यादव, संतोष कुमार सिंह, सर्वेश कुमार, विनय उपाध्याय, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


 पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ ने टीम को बीस हजार रुपये, पुलिस उपमहानिरीक्षक फैजाबाद परिक्षेत्र ने दस हजार रुपये व पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने पांच हजार रुयये व प्रशस्ति पत्र देकर टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें