फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 एसओ बदले

Mon, 21 Sep 2015 11:46 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी के पीआरओ राजकुमार तिवारी के मुताबिक शहर कोतवाल शशीकांत मिश्रा को एसपी का रीडर बनाया गया है। चुनाव सेल प्रभारी अनिरूद्ध कुमार सिंह को शहर कोतवाल, देवा कोतवाल मोहन वर्मा को चुनाव सेल प्रभारी, कोठी एसओ भगवती प्रसाद यादव को प्रभारी देवा, पुलिस लाइन में तैनात वकील सिंह यादव को एसओ कोठी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


कुर्सी एसओ एके सिंह को एसएसआई नगर कोतवाली, विशेष जांच प्रकोष्ठ के एसआई बृजेश पांडेय को कुर्सी थानाध्यक्ष, सतरिख प्रभारी जावेद खान को स्वाट टीम प्रभारी और  एसएसआई नगर कोतवाली जितेंद्र सिंह सेंगर को सतरिख एसओ बनाया गया है।

इसके अलावा मोहम्मदपुर चौकी प्रभारी सुनील सिंह को कोतवाली, पुलिस लाइन से सुनील यादव को मोहम्मदपुर चौकी, देवा की माती चौकी प्रभारी सर्वेंन्द्र यादव को बिशुनपुर चौकी व बिशुनपुर से विजय यादव को माती चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


बड्डूपुर थाने में तैनात एसआई मनोज सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जिले के विभिन्न थानों में तीन साल से तैनात 90 सिपाहियों को एसपी ने दूसरे थानों में भेजा है। इनमें 10 हेड कांस्टेबल, 13 महिला सिपाही व 65 सिपाही शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें