फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली पर कब्जे को लेकर फायरिंग, युवती जख्मी

Thu, 09 Jun 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
Firing - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
रामनिवाज पुरवा गांव में बुधवार की रात नाली पर कब्जा करने के विवाद में दो पक्ष में लाठी-डंडे चले। इसी बीच एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिससे गोली के छर्रे एक युवती के पैर में धंस गए। परिवारीजन युवती को सीएचसी फतेहपुर ले गए लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों पक्ष से चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन


फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनिवाज पुरवा मजरे जरखा निवासी रामनरेश और रामलखन घर के पास नाली है। इस नाली पर कब्जेदारी को लेकर करीब तीन वर्षों से दोनों में विवाद चला आ रहा है। बुधवार देर रात करीब दस बजे रामलखन की पत्नी ने इस नाली को मिट्टी से पाटना शुरू कर दिया।

जिसका विरोध रामनरेश आदि ने किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। मामला बिगड़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्ष को समझा-बुझा कर मामला शांत करा दिया। लेकिन पुलिस के गांव से लौटते ही रामलखन पक्ष के लोग मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे रानी यादव (20) पुत्री सुरेश चन्द्र के बांये पैर में धंस गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मारपीट में एक पक्ष के अशोक कुमार, अरविन्द कुमार, सुनीता यादव जबकि दूसरे पक्ष के रामलखन को चोटे आई हैं।

परिवारीजनों ने घायलों को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। रानी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें