बेलहरा के ग्राम गोडियनपुरवा मजरे दौलतपुर में अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत पर चर्चा के दौरान शनिवार की सुबह दो पक्ष में मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष के पिता पुत्र घायल हो गए। घायलों ने पुलिस में तहरीर दी है। घायलों का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम गोडियनपुरवा मजरे दौलतपुर में शनिवार की सुबह करीब नौ बजे एक प्रधान प्रत्याशी समर्थक हरीलाल और दूसरे प्रधान के समर्थक जियालाल अपने अपने प्रधान पद के प्रत्याशियों के जीत की चर्चा कर रहे थे। इसी में दोनों में विवाद होने लगा। मामला बढ़ने पर जियालाल व लंबारी ने हरीलाल को पीट दिया। बचाने आए हरीलाल के पुत्र अवध राम को भी पीट दिया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों का सीएचसी सूरतगंज में मेडिकल करा कर रिपोर्ट दर्ज की है।