फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन करोड़ की मार्फीन  समेत पिता-पुत्र को दबोचा

विज्ञापन
केस दर्ज - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

साढ़े तीन करोड़ रुपये की मार्फीन के साथ जैदपुर पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने टिकरा निवासी पिता और पुत्र को पकड़ा है। इनके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया गया है। इसका खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अशोक कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में किया। पकड़े गए तस्करों में पिता पूर्व में भी एनडीपीएस की धारा में जेल भेजा जा चुका है। 

विज्ञापन


 जैदपुर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में मार्फीन का अवैध कारोबार बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। मुखबिर की सुचना पर शुक्रवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देश पर जैदपुर प्रभारी निरीक्षक व सर्विलांस टीम की मदद से गांव से मार्फीन बेचने बाहर जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने टिकरा मोड़ पर गिरफ्तार किया। इसमें मो अनस के पास से छह सौ ग्राम व पिता मो. इरशाद के पास से पांच सौ ग्राम मार्फीन बरामद की। एएसपी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये बतायी जा रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इरशाद मार्फीन की तस्करी के मामले में जेल भेजा जा चुका है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्व संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत जेल भेजा गया है। 

एक करोड़ मार्फीन समेत तस्कर दबोचा

मसौली(बाराबंकी)। सफदरगंज पुलिस ने मुुखबिर की सूचना पर एक हिस्ट्रीशीटर मार्फीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद मार्फीन की अंतरराष्ट्रीय कीमत एक करोड़ रुपये बता रही है। जबकि एक युवक भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की दो युवक सफदरगंज जैदपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सरायं कायस्थान पर खड़े हैं। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी रामपुर कटरा अमरेंद्र यादव, आरक्षी वेगवान सिंह के साथ मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर एक युवक को दबोच लिया जबकि एक तस्कर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार युवक की तलाशी पर उसके कब्जे से तीन सौ ग्राम मार्फीन बरामद की।

पुलिस ने बरामद मार्फीन की अंतरराष्ट्रीय कीमत एक करोड़ रुपए बताई है। तस्कर थाना क्षेत्र के ग्राम प्यारेपुर सरैंया निवासी मो. इसराईल है जो सफदरगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर तस्कर भी है। पुलिस फरार तस्कर जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरा निवासी मो. वासिद को पकड़ने में लगी हुई है।  इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि उसे मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें