कुर्सीमें एक फार्म हाउस पर शनिवार की देर रात पहुंचे बदमाशों ने वहां चौकीदारी की पिटाई कर सोलर पैनल, मोबाइल व अन्य कीमती सामान लूट ले गए। रविवार सुबह पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत किया है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू किया है।
कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम जाकिर नगर मजरे बहरौली निवासी हाशिम पुत्र करीम दारापुर गांव स्थित चंद्रप्रकाश के फार्म हाउस पर चौकीदारी करता है। शनिवार रात वह फार्म हाउस पर चौकीदारी कर रहा था तभी देर फार्म हाउस पर कुछ लोगों के होने की उसे आहट लगी।
जैसे ही चौकीदार ने उन लोगों पर टार्च लगाई तभी पीछे से बदमाशों ने उस पर लाठी डंडों से वार कर दिया जिससे घायल होकर वह वही गिर गया। इस दौरान बदमाश फार्म हाउस में लगे सौर पैनल ,चौकीदार का मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान ले गए।
रविवार भोर में होश आने पर पीड़ित किसी तरह फार्म हाउस के बाहर पहुंचा जहां आस पास गांव के लोगों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी घुंघटेर में भर्ती कराया है। कुर्सी थाना प्रभारी बृजेश सिंह का कहना है कि मामला चोरी का है, फार्म हाउस से मात्र दो सौर पैनल चोरी हुए है। एसओ ने कहा पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।