फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली और बम से हमला कर किसान की हत्या

Sat, 11 Jun 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के भवानीगंज गांव निवासी मुकेश की हथगोला मार कर हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के कोटवाधाम के पास एक किसान की शनिवार की भोर कुछ लोगों ने गोली व बम मारकर हत्या कर दिया। एसपी, एएसपी व सीओ समेत सभी पुलिस अधिकारियोें ने मौके का जायजा लिया है।
विज्ञापन


किसान ने मरने से पहले अपने बेटे को गांव के तीन लोगों के नाम बताए थे। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए तीनों को हिरासत में लिया है। हालांकि अभी इनको पकड़े जाने की अधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है।

टिकैतनगर थानाक्षेत्र के भवानीगंज गांव निवासी किसान मुकेश यादव(50) पुत्र संतराम शनिवार की सुबह करीब 6 बजे कोटवाधाम से घर साइकिल से लौट रहे थे। तभी सहजनीपुर पुल के समीप बैठे कुछ लोगों ने मुकेश पर तमंचे से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


गोली कनपटी में लगने के बाद मुकेश गिर पड़ा लेकिन फिर भी उसने उठकर भागने का प्रयास किया लेकिन हमलावरों ने उसे दौड़ाकर उसके ऊपर कई हथगोले फेंक दिए और मौके से भाग निकले। गोली और बम की आवाज सुन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

ग्रामीणों और बेटे के पहुंचने के कुछ देर बाद ही किसान ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार किसान को एक गोली व तीन हथगोले मारे गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसान मुकेश पर हुए हमले की जानकारी पर सबसे पहले उनका बड़ा बेटा आनंद कुमार उनके पास पहुंचा था। यहां पर मुकेश ने मरने से पहले अपने बेटे को बताया कि उसे गांव के ही अर्जुन, अमेरिका यादव व सुशील ने मारा है। जिसके बाद आंनद ने यह तीनों नाम पुलिस को बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें