फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर में आग, 50 हजार की क्षति

Wed, 28 Dec 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर टांडा गांव में बीती रात एक किसान के घर में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। मगर तक तक घर मे रखा अनाज समेत 50 हजार रुपये कीमत का सामान जल गया। 
विज्ञापन


फतेहपुर के ग्राम हसनपुर टांडा निवासी जैसीराम पाल मंगलवार रात दस बजे परिवार के अन्य लोगों के साथ घर के पास बैठा अलाव ताप रहा था। तभी अचानक उसके घर से लपटें उठने लगीं। इस पर ग्रामीणों ने फायर स्टेशन पर फोन करने के साथ ही आग बुझानी शुरू कर दी। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका।

मगर तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, मेंथा आयल समेत करीब 50 हजार रुपये कीमत का सामान जल गया। पीड़ित परिवार के पास तन के कपड़े छोड़ कुछ भी नहीं बचा। इस पर ग्रामीणों ने चंदा लगाकर अनाज व कपड़े की व्यवस्था कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें