फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम का ताला तोड़ घुसी पुलिस

Sat, 14 May 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
पुलिस ने आपत्तिजनक सामानों को कब्जे में लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवा कोतवाली अंतर्गत हरई में बने बाबा के आश्रम का ताला तोड़ शनिवार को पुलिस घुसी और वहां मौजूद आपत्तिजनक सामान को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में कथित बाबा की शिष्या को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


इससे पहले बाबा के दामाद को पुलिस ने लखनऊ से हिरासत में लिया था। बाबा के आश्रम पर पुलिस पूरे दिन जांच में जुटी रही। फरार बाबा की तलाश में क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं लेकिन अभी तक बाबा का पता नहीं लग सका है।

आश्रम पर आने जाने वाले हर व्यक्ति पर पुलिस नजर बनाए हुए है। साथ ही बाबा के कई रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। देवा के हर्रई गांव स्थित श्रीराज राजेश्वरी मंगला काली शक्तिपीठ के बाबा परमानंद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस की करीब आधा दर्जन टीमें बाबा की तलाश में अलग अलग जगहोें पर छापेमारी कर रही हैं। हालांकि पुलिस के हत्थे अभी तक बाबा की कोई जानकारी नहीं लग सकी है लेकिन बाबा के कई करीबियों को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। 

लखनऊ से उठाया दामाद को
शनिवार को मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बाबा के रिश्तेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने सीतापुर के रहने वाले व वर्तमान समय में जानकीपुरम विस्तार लखनऊ निवासी बाबा के दामाद श्रवण शुक्ला को शनिवार तड़के हिरासत में ले लिया।

बाबा की राजदार है शिष्या
शनिवार सुबह पुलिस ने जब बाबा के आश्रम पर अचानक धावा बोला तो वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने वहां पूछताछ शुरू की आधे लोग खिसक लिए। इसके बाद पुलिस ने आश्रम के अंदर मौजूद बाबा की सबसे खास शिष्या चंचल पाठक को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि इस शिष्या को बाबा के राज पता हैं।  

फोटो एल्बम खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने बाबा परमानंद के आश्रम के सभी कमरों का ताला तोड़कर शनिवार को यहां पर सघन तलाशी ली। पुलिस को यहां से कुछ आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। बाबा के आश्रम में मिले एलबम की फोटो देखकर पुलिस बाबा से मिलने वाले करीबियों के बारे में भी जानकारी जुटाने में लगी है। सीओ सिटी विशाल विक्रम सिंह व देवा कोतवाल जावेद खान पूरे दिन यहां जांच में लगे रहे। पुलिस ने आश्रम को सीज कर यहां सुरक्षा भी लगा दी है। 

सबूत व वादी की तलाश में पुलिस
पुलिस जहां बाबा परमानंद के पुराने मुकदमों की पड़ताल कर रही है वहीं वर्तमान समय में बाबा के खिलाफ अहम सबूत व किसी वादी को तलाश करने में भी लगी है। पुलिस की मानें तो यदि कोई लिखित शिकायतकर्ता बाबा के खिलाफ मिल जाता है तो बाबा के खिलाफ मुकदमे में और कई संगीन धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। 

बाबा की तलाश में की जा रही छापेमारी 
बाबा परमानंद की तलाश में पुलिस टीमें संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बाबा के आश्रम पर पड़ताल जारी है। बाबा के रिश्तेदारों व करीबी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।-शफीक अहमद, एएसपी/प्रभारी एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें