फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह शिक्षिका के गले से खींची चेन

Wed, 29 Mar 2017 12:35 AM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
शिक्षिका नीलम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाजार से लौट रही एक शिक्षिका से चेन स्नेचर गिरोह का शिकार हो गई। बाइक सवार बदमाशों शिक्षिका के गले से सोने की चेन लूटकर भाग निकले। घटना के बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू की लेकिन उनका पता नहीं लग सका है। 
विज्ञापन


हरख ब्लॉक के शरीफाबाद गांव प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात नीलम सिंह पुत्री अवधेश वर्मा शहर के लक्ष्मणपुरी कालोनी में रहती है। मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे नीलम बाजार से सब्जी लेकर घर जा रही थी तभी घर से कुछ दूर पर ही एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन लूटकर भाग निकले।

बदमाशों द्वारा चेन लूटने के दौरान शिक्षिका के गले में चोट भी पहुंची है। घटना के बाद शिक्षिका ने इस बारे में पुलिस को फोन कर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी बड़ेल संतोष सिंह ने लुटेरों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन


लूटी गई चेन की कीमत शिक्षिका द्वारा करीब 25 हजार रुपया बताया गया है। इस घटना के बाद शिक्षिका काफी डरी सहमी हुई है। बताते चले कि शहर में एक माह के अंतराल में एक दर्जन से भी अधिक चेन चेन स्नेचिंग की वारदातें हो चुुकी है लेकिन पुलिस बदमाशों का पता लगाने में नाकाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें