फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से आग  धूं-धूं कर जली कार

Fri, 22 Jun 2018 11:21 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

माती(बाराबंकी)। देवा-चिनहट मार्ग पर अचानक लगी आग से एक कार धूं-धूं कर जल गई। सड़क पर आग का गोला बनी कार देख लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा। कार सवार चालक व दो लोग नीचे कूद गए जिससे उनको चोट नहीं आई।

विज्ञापन



कोतवाली देवा क्षेत्र में चिनहट मार्ग पर माती पुलिया शारदा नहर के निकट शुक्रवार को एक कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। चलती गाड़ी में आग लगी देख चालक व अंदर बैठे दो लोग कार से नीचे कूद गए। मामले की जानकारी पर चौकी माती व चिनहट की पुलिस ने दमकल की गाड़ी बुलाया जिसके बाद आग पर काबू किया जा सका।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे तक कार जलने से मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने के साथ लोग परेशान रहे है। कार किसकी है पुलिस इस बारे में पता लगा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें