बहराइच जनपद में विश्वेसरगंज थानान्तर्गत ग्राम मजनगरा निवासी बलराम का 11 वर्षीय पुत्र पिंटू गर्मी की छुट्टियों में मामा रामनगर क्षेत्र में ग्राम करसा निवासी विजय किशोर के घर आया था।
शनिवार सुबह पिंटू अन्य युवकों के साथ सुमली नदी के किनारे मवेशी चराने गया था। अचानक पैर फिसल जाने से वह नदी में गिर पड़ा। साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बालक की तलाश शुरू की।
पिंटू को जब नदी से निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।