फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बालक व दो युवकों की मौत

Sun, 11 Oct 2015 11:07 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सफदरगंज क्षेत्र में बदोसराय मार्ग पर रविवार दोपहर औरेलालालपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में मसौली क्षेत्र के सआदतगंज निवासी जिलानी (32) पुत्र सिराज की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा फुजील (30) पुत्र आदिल घायल हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।

हादसे में घायल युवक को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर मारने वाली कार का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


दूसरा सड़क हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र में सफेदाबाद के पास हुआ। रविवार दोपहर एक कार सवार ने साइकिल से जा रहे उमाशंकर (28) पुत्र महादेव विासी ग्राम बहादुरपुर, जहांगीराबाद को पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में उमाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। 

असंद्रा क्षेत्र में पूरेबदल गांव निवासी अजय (9) पुत्र राजकुमार रविवार शाम गांव के बाहर गया था। लौटते समय रास्ते में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अजय को टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


इस हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें