फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर के मैनेजर की हत्या

Sun, 11 Oct 2015 11:00 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एएसपी व सीओ ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। शक के आधार पर मैनेजर के दो साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


देर शाम एएसपी राममूरत यादव ने बताया जांच में पुलिस लाइंस में तैनात एक सिपाही का नाम भी सामने आने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

शहर के नया पुरवा निवासी इस्लाम (42) पुत्र गुलाम एक बिल्डर्स का मैनेजर था। कचहरी रोड पर हाथी पार्क के सामने फ्लैट का निर्माण चल रहा है। इस्लाम फ्लैट के कार्य को बतौर मैनेजर देख रहा था।

कभी फ्लैट में रुक जाता था तो कभी घर चला आता था। साथ में अन्य कुछ लोग भी निर्माणाधीन फ्लैट में रहते थे। रविवार सुबह इस्लाम की निर्माणाधीन फ्लैट के पानी के लिए बनाए गए टैंक में शव मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एएसपी राममूरत यादव के साथ सीओ सदर सुशील कुमार, कोतवाल लक्ष्मीशंकर मिश्र फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। 

पुलिस को आशंका है कि उसे निर्माणाधीन इमारत से फेंका गया और फिर सांस चलने पर पानी में डुबोकर मार डाला गया। उसके कपड़े, मोबाइल और रुपये इमारत में  ही एक बोरी से बरामद हुए है।

घटना की जानकारी पर बिल्डर और मृतक के परिवारीजनों का मजमा लग गया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। एएसपी का कहना है कि कुछ क्लू मिले हैं। इसमें एक महिला को लेकर आपस में झगड़ा होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


महिला को रात में फ्लैट पर बुलाया गया था। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। जांच में एक सिपाही का नाम उजागर होने पर उसे हिरात में ले लिया गया है।

मृतक के भाई इरफान की तहरीर पर शक के आधार पर नया पुरवा के ही अरशद, सज्जाद के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अरशद और सज्जाद मृतक के दोस्त हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें