फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

Wed, 16 Sep 2015 11:12 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर कस्बा में एक विवाहिता का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला है। मृतका के भाई ने पति के खिलाफ विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के मस्तान रोड नालापार दक्षिणी मोहल्ला की रहने वाली सबीहा (25) पत्नी कामिल का शव बुधवार सुबह उसके घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। घटना के बाद यहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के भाई ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।

पति ने कहा प्रेमपत्र लिख रही थी पत्नी
मृतका सबीहा के पति कामिल ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह अपने प्रेमी को प्रेम पत्र लिख रही थी। पति का कहना है कि जब पत्नी से प्रेम पत्र छीनकर पढ़ने के बाद कहा कि उसे उसके मायके में दिखाने जा रहा हूं। मैं उसका प्रेमपत्र लेकर काजीपुर गांव पहुंचा और सबीहा के परिवारीजनों को पत्र भी दिखाया, लेकिन इसी बीच सबीहा की मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले छत से फेंकने का किया था प्रयास
मृतका सबीहा के भाई रहमान ने पुलिस को बताया है कि उसके बहनोई कामिल व बहन के बीच आपस में बनती नहीं थी। इनका आरोप है कि दहेज कम लाने की बात कहकर कामिल आए दिन पत्नी को परेशान करता था और इसी को लेकर करीब एक सप्ताह पूर्व कामिल ने सबीहा को छत से फेंककर जान से मारने का प्रयास किया था। हालांकि मामले मेें सच्चाई पुलिस की जांच के बाद ही पता लग सकेगी।

एक विवाहिता का शव उसके घर में फंदे से लटकता मिला है। मामले मेें मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगाया गया है। घटना की जांच पड़ताल व शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- डीसी मिश्रा, फतेहपुर कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें